*👉🏻 चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू* *👉🏻 3 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर व एक रेसर साइकिल बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,30 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना मकसूदां की पुलिस ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर उनके पास से चोरी किए हुए 3 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक रेसर साइकिल बरामद किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सब डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि थाना मकसूदां के एएसआई अंग्रेज सिंह को सूचना मिली थी चोर गिरोह के तीन सदस्य चोरी के मोटरसाइकिल पर करतारपुर से जालंधर की तरफ आ रहे हैं। अगर नाकाबंदी कर उन्हें काबू किया जाए तो उनसे चोरी किया हुआ काफी सामान बरामद हो सकता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने अड्डा बिधिपुर में नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने माना कि वह थाना लांबड़ा, थाना करतारपुर और मंड चौकी के क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र जसवीर सिंह, सतनाम सिंह उर्फ काका पुत्र करनैल सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ भीमा पुत्र भगत सिंह तीनों निवासी बस्ती मिठू थाना बस्ती बावा खेल के रूप में बताई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मनजीत सिंह और सतनाम सिंह पर पहले भी थाना बस्ती बावा खेल में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।