*👉🏻 कार में अवैध शराब ले जाते दो काबू,तीन फरार*
जालंधर,25 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कार में अवैध शराब ले जाते दो व्यक्तियों को काबू किया है, जबकि उनके 3 साथी मौके से फरार हो गए। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने लेदर कंपलेक्स रोड बस्ती पीर दाद में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार को आते हुए देखा और उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख कार में से तीन व्यक्ति निकल कर फरार हो गए। जबकि पुलिस पार्टी ने दो व्यक्तियों को मौके पर काबू कर लिया। पुलिसकर्मियों ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 168 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार पुत्र सरबजीत लाल निवासी गांव कल्याणपुर थाना लांबड़ा, राम लुभाया
पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कल्याणपुर थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। जबकि इनके तीन फरार साथी काका पुत्र राम लुभाया, एलियास पुत्र सोमनाथ, विजय पुत्र सतपाल की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

