*👉🏻 जालंधर में साल 2019 महिलाओं के लिए रहा सुरक्षित, स्नैचिंग के मामलों में आई 63 प्रतिशत कमी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,31 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर शहर में साल 2019 महिलाओं के लिए सुरक्षित रहा। साल 2018 के मुकाबले साल 2019 में चेन स्नेचिंग के मामलों में भी 63 प्रतिशत की कमी आई है। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के वादों पर कार्य करते हुए जालंधर शहर की पुलिस ने पूरी इमानदारी और चौकसी से काम कर साल 2019 को महिलाओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाया है। कमिश्नरेट पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल 142 दोषियों को गिरफ्तार कर 16.28 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2018 में 312 चेन स्नेचिंग की वारदातें हुई थी जोकि साल 2019 में 118 रह गई। इसी प्रकार कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यैंकी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर 9 केसों को सुलझाया था। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर परमजीत सिंह उर्फ बाबा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और कुलविंदर सिंह उर्फ काका को भी गिरफ्तार किया था। इसी प्रकार कमिश्नरेट पुलिस ने 693 पीओ व भगौड़ों को गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत शहरी पुलिस ने तीन केसों में आरोपियों की 1.11 करोड़ की जायदाद भी ज़ब्त की है।
————————————————————————–
एनडीपीएस के मामलों में पुलिस ने 247 केस रजिस्टर किए थे। जिनमें से 321 आरोपियों को 9.5 किलो हैरोइन, 24 किलो अफीम, 825 ग्राम नशीला पाउडर, 619 किलो चूरा पोस्त, डेढ़ सौ ग्राम स्मैक, 17 किलो गांजा, 1 किलो चरस, 9337 कैप्सूल, 1730 इंजेक्शन और 14152 इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार किया था।
इसी प्रकार एक्साइज एक्ट के तहत 408 केस रजिस्टर्ड करके 476930 मिली. अवैध शराब, 1806900 मिली. शराब, 55677090 मिली. इंग्लिश शराब और 29 किलो लाहन बरामद की गई।
जुए के 159 केस दर्ज कर 318 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 45.89 लाख रुपए की रिकवरी की गई। आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने 20 मामले दर्ज किए थे जिनमें 16 पिस्टल, तीन रिवाल्वर, पांच देसी पिस्टल, तीन मैगजीन और 280 कारतूस ज़ब्त किए थे। गौरतलब है कि आईपीसी की धारा 411 के तहत लूटपाट के मामलों में 52 लाख व 18.15 लाख और चोरी के मामलों में 91.71 लाख रुपये की रिकवरी की गई है। आंकड़ों की यह जानकारी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जारी की गई है।
