*👉🏻 एसएसपी संदीप गर्ग ने संभाला पद* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 01 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी सतिंदर सिंह के तबादले के बाद आज नवनियुक्त एसएसपी डॉ संदीप गर्ग ने अपना पद संभाल लिया। एसएसपी ऑफिस के बाहर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जिसके बाद नवनियुक्त एसएसपी ने सभी अधिकारियों से भेंट की। एसएससी के स्वागत के लिए खड़े अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने अपना चार्ज संभाला। एसएसपी संदीप गर्ग ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसना और इस महामारी के समय में लोगों की सुरक्षा का जिम्मा निभाना उनके लिए पहल के आधार पर होगा। एसएसपी संदीप गर्ग ने अपने सभी अधिकारियों को कहा कि वे इस महामारी के समय में सतर्क रहें और लोगों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। उन्होंने सभी मुलाजिमों को कहा कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें व लोगों को भी इस महामारी से बचाव रखने सम्बंधी जागरूक करें।
