*👉🏻 सर्कल एजुकेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड महिला के घर लाखों की चोरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ती पंजाब एवेन्यू कॉलोनी में स्थित सर्कल एजुकेशन डिपार्टमेंट से रिटायर शशि शर्मा पत्नी बलदेव सिंह के घर को चोरों ने निशाना बना लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। जानकारी देते हुए शशि शर्मा ने बताया कि वह घर पर अकेली ही रहती हैं। कल अपनी बेटी के घर ग्रीन एवेन्यू में गई हुई थी।
आज सुबह जब वापस आई तो देखा मेन गेट को ताला लगा हुआ था। गेट का ताला खोलकर जब अंदर गई तो अंदर दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर की ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो कमरों में पड़ा हुआ सामान बिखरा हुआ था। जिससे पता चला कि घर में चोरी हो चुकी है। चोर घर से एक एलईडी, पचास हजार रुपए की नकदी, 5 तोले सोने के गहने और 1 किलो चांदी चोरी कर ले गए। शशि शर्मा ने चोरी के बारे में तुरंत ही इलाका निवासियों को बताया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने कंट्रोल रूम पर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।