*👉🏻 29 फरवरी 2020 को पंजाबी माँ बोली को समर्पित प्रोग्राम करवाएगी आवाज वेलफेयर सोसाइटी (जालंधर) पंजाब* *👉🏻 माँ बोली को प्यार करने वालों का दिल की गहराइयों से स्वागत- प्रधान मलजिन्दर सिंह* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,09 फरवरी 2020-(एच.ई)-हर साल की तरह इस साल भी पंजाबी मां बोली दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जायेगा। इस संबंध में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। यह बैठक दोआबा वेलफेयर सोसाइटी के दफ्तर मॉडल हाउस में की गई। बैठक की अध्यक्षता दोआबा सोसायटी के प्रधान मलजिंदर सिंह द्वारा की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पंजाबी मां बोली दिवस बड़े ही उत्साह के साथ 29 फरवरी को मनाया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए हर उस शख्स से अपील की है जो मां बोली को प्यार करता है। मलजिंदर सिंह ने अपने सभी साथियों से कहा है कि वह प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए 29 फरवरी को पहुंचे और मां बोली को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अपना योगदान दें।
मलजिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के युवा वर्ग में मां बोली के प्रति रुझान खत्म होता जा रहा है जिसे फिर से जिंदा करने के लिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा। इसलिए सभी साथियों से अपील की जाती है कि वह इस प्रोग्राम का हिस्सा बने और मां बोली को फिर से एक बार शिखर तक पहुंचाने में अपना सहयोग दें।
