*👉🏻 “शूटर” फिल्म बैन करने के आदेश जारी करने पर शिवसेना हिंद ने मुख्यमंत्री पंजाब का किया धन्यवाद* *👉🏻 युवाओं को अपराध की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित कर सकती थी फिल्म “शूटर”-ईशांत शर्मा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,09 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- शिवसेना हिंद की एक विशेष बैठक जालंधर में आयोजित की गई। जिसमें शिवसेना हिंद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करना था।
शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के जीवन पर बनाई गई पंजाबी फिल्म शूटर को बैन करवाने के लिए उन्होंने पंजाब के 60 शहरों में एसएसपी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधीश को मुख्यमंत्री पंजाब व डीजीपी पंजाब के नाम मांग पत्र सौंपे थे। उन्होंने मांग पत्र में लिखा था कि यह फिल्म युवाओं को अपराध की दुनिया में जाने के लिए प्रेरित कर सकती है, क्योंकि सुक्खा काहलवां ने अपने जीवन में खुलकर गुंडागर्दी की थी और कई घरों के चिराग बुझाए थे जिसे फिल्म में दिखाया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आज मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिल्म की रिलीज पर पंजाब में रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही ईशांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब ने फिल्म के निर्माता पर भी कार्रवाई करने के आदेश डीजीपी पंजाब को दिए हैं, क्योंकि फिल्म निर्माता ने पहले वादा किया था कि वह इस फिल्म को नहीं बनाएंगे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सुक्खा काहलवां गैंगस्टर के जीवन पर फिल्म बनाकर युवाओं को ग़लत राह दिखाने की कोशिश की है। शिवसेना हिंद ने फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया है। इस बैठक में मोहित वर्मा, सहित शर्मा, अर्जुन, नरिंदर मिट्ठू सहित सैकड़ों शिव सैनिक मौजूद थे।