*👉🏻 उप निदेशक ने किया आम आदमी क्लीनिक का दौरा* *👉🏻 27 जनवरी को होगा उद्घाटन-डॉ. जसविंदर कुमारी, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 25 जनवरी 2023-(प्रदीप भल्ला)-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढिलवां के अंतर्गत बनने वाले आम आदमी क्लीनिक मकसूदपुर के उप निदेशक जसविंदर कुमारी ने दौरा कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
उधर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदयाल सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वलीन कौर, बीईई बिक्रमजीत सिंह और मोनिका, फार्मासिस्ट शुभ कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 27 जनवरी को पंजाब के विभिन्न जिलों में 400 आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया जाना है, जिसके तहत 27 जनवरी को मकसूदपुर आम आदमी क्लीनिक का भी उद्घाटन किया जायेगा। उन्होंने आगामी आम आदमी क्लिनिक के कमरों और चल रहे निर्माण का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाकर इसे समय से पूरा किया जाए ताकि आम आदमी क्लीनिक को जल्द लोगों को समर्पित किया जा सके। इस दौरान एमएमओ ढिलवां डॉ.गुरदयाल सिंह से बात की और समय पर काम पूरा करने को कहा। उन्होंने और जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक समय में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में निजी अस्पतालों से कम नहीं हैं। लोगों को स्वास्थ्य विभाग का सहयोग देना जरूरी है ताकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।


