*👉🏻 पंजाबी सिंगर बैनी धालीवाल को नकाबपोश हमलावरों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
यूके,13 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-मशहूर पंजाबी सिंगर बैनी धालीवाल को नकाबपोश हमलावरों द्वारा गोलियां मारे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बैनी धालीवाल को उसके यूके स्थित घर में नकाबपोश हमलावरों द्वारा गोलियां मारी गई है।
बैनी धालीवाल को तीन से चार गोलियां लगने की जानकारी प्राप्त हुई है। गंभीर हालत में सिंगर को यूके के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूके में स्थित अपने घर में मशहूर सिंगल बैनी धालीवाल बैठा हुआ था कि नकाबपोश हमलावरों ने घर के बाहर से ही फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान तीन से चार गोलियां सिंगर को भी लग गई। जिसे गंभीर हालत में यूके के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यूके पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।


