*👉🏻 वडाला चौक से संघा चौक की तरफ जाती सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण से लोगों को बचाने का जिम्मा उठाया ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने* *👉🏻 लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए गए बोर्ड, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 जून 2022-(एच.ई)-शहर में काटी जा रही अवैध कालोनियां और वहां हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का जिम्मा ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने उठाया है। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के प्रधान राजीव शर्मा ने वडाला चौक से संघा चौक की तरफ जाती सड़क पर फ्रेंड्स कॉलोनी के सामने अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनी और वहां किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ मुख्यमंत्री पंजाब, विजिलेंस ब्यूरो सहित नगर निगम जालंधर से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत दी है, क्योंकि उक्त निर्माण के कारण सरकार को लाखों करोड़ों रुपए का चूना लगेगा और ये चूना कॉलोनाइजरों और बिल्डरों द्वारा लगाया जाता है।
इसके अलावा उक्त अवैध निर्माण में अगर लोग अपना रुपए इन्वेस्ट करेंगे तो उनका भी नुकसान होगा। लोगों का नुकसान इस तरह से होगा क्योंकि ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने इस अवैध कालोनी सहित शहर में काटे गए और भी कालोनियों व अवैध बनाई जा रही बिल्डिंगों के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में भी इस अवैध निर्माण के खिलाफ पटीशन दायर की जाएगी जोकि अदालत की छुट्टियों के बाद दायर होगी और नगर निगम को इस अवैध कॉलोनी और यहां हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश भी जारी करवाएगा। इसीलिए ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने इस अवैध निर्माण से लोगों को बचाने के लिए जगह-जगह पर बोर्ड लगाना शुरू किया हैं और पर्चे छपवा कर भी लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं ताकि लोग जागरूक हो सके। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने जगह-जगह बोर्ड लगवा कर उस पर लिखवाया है कि उक्त जगह में अवैध निर्माण हो रहा है। अगर आप इस जगह पर कोठी, दुकान या जमीन खरीदते हैं तो वह अवैध होगी। जिस कारण आप का नुकसान हो सकता है। गौरतलब है की ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन फ्रंट समाज में होने वाली सभी तरह की बुराइयों का विरोध करता रहता है और सरकार को होने वाले नुकसान से सरकार को अवगत करवाता रहता है।

