*👉🏻 शशि शर्मा व उनके वकील बेटे पर कातिलाना हमला करने वाला मुख्यारोपी दलबीरा काबू*
जालंधर,28 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना डिवीजन नं-6 की पुलिस ने शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर कातिलाना हमला करने वाले मुख्यारोपी दलबीर सिंह दलबीरा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते माह पंजाब मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर मोता
सिंह नगर में स्थित उनके दफ्तर में गैंगस्टर दलबीरा ने अपने साथियों के साथ तेजधार हथियारों से हमला कर गम्भीर घायल कर दिया था। पुलिस ने 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दलबीरा, अमरजीत व गोल्डी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दलबीरा इस समय ट्रांसपोर्ट नगर के पास मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी सहित मौके से दलबीरा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमरजीत व गोल्डी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपी दलबीरा से हमले की वजह के बारे में पूछताछ कर रही है।


