*👉🏻 मेटल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 21 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- इंडस्ट्री एरिया में स्थित मित्रा मेटल नमक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी रजिंदर कुमार अपनी टीम सहित तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि थाना डिवीजन नंबर 1 के पास स्थित मित्रा मेटल नामक फैक्ट्री में आग लगी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें स्टोर रूम से निकल रही थी।
जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही आग बुझानी शुरू कर दी और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। आग किस वजह से लगी है और कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

