*👉🏻 महाशिवरात्रि के दिन गांधी कैंप में हुआ गुंडागर्दी का तांडव, मां-बाप और बेटा बुरी तरह से घायल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 21 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- महाशिवरात्रि के दिन गांधी कैंप में हुआ गुंडागर्दी का तांडव तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन युवकों ने गांधी कैंप में रहने वाले गुरबख्श लाल उसके बेटे सागर और गुरबख्श लाल की पत्नी मनजीत कौर को घायल कर दिया।
इतना ही नहीं हमलावरों ने इलाज करवाने जा रहे तीनों घायलों पर फिर से वर्कशॉप चौक में तलवारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे सागर पुत्र गुरबख्श लाल निवासी गांधी कैंप ने बताया कि उनका गोरा गिल नामक युवक से विवाद हुआ था जिसका राजीनामा कल ही हुआ था, लेकिन गोरा गिल ने अपने मन में उसके प्रति रंजिश रखी हुई थी।
आज जब वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था तो गोरा गिल अपने पांच-छह हथियारबंद साथियों के साथ घर में आया और इंटे बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों से सागर उसके पिता गुरबख्श लाल व माता मंजीत कौर पर हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब मोहल्ला निवासी इकट्ठा होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
सागर ने बताया कि जब वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे तो वर्कशॉप चौक में हमलावरों ने फिर से घेरकर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहां भी लोग इकट्ठा होता देख हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। वारदात के बारे में थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।