*👉🏻 मामला शशि शर्मा व वकील बेटे पर कातिलाना हमले का* *👉🏻 अखिल भारतीय सुरक्षा समिति ने दिया प्रशासन को 24 घँटे का समय, आरोपी न पकड़े गए तो होगा संघर्ष*
जालंधर,30 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-हिन्दू नेता व ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर बीते दिनों हुए हमले को लेकर अखिल भारतीय सुरक्षा समिति के जिला प्रधान काली थापर व हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने पत्रकारवार्ता कर प्रशासन की कार्यप्रणाली की निंदा की। काली थापर ने कहा कि हमले के बाद कितना समय बीत जाने पर भी पुलिस प्रशासन ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। क्योंकि पुलिस के एक उच्चपदस्थ अधिकारी की शह उन हमलावरों को प्राप्त है। इस हमले के पीछे का मास्टमाइंड कोई और है जिसने उस दिन के समझौते की आड़ में इस वारदात को अंजाम दिया है। अखिल भारतीय सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को 24 घँटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर 24 घँटों में हमलावर पकड़े नहीं गए तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। जिसका जिम्मेवार पुलिस प्रशासन होगा।
