*👉🏻 जालन्धर कोविड -19 से बचने के लिए दाना मंडियों में पैर से चलने वाले हाथ धोने वाले क्युसिक लगाए* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 19 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)-जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी अनाज मंडियों में चिकित्सकों के दिशा निर्देशों के अनुसार हाथ धोने को लाजिमी बनाया गया है और इसी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने दाना मंडियों में पैरों के साथ चलने वाले विशेष हाथ धोने वाले क्युसिक लगाए गए हैं। इससे सम्बंधित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि यह क्यूसिक जिले की बड़ी मंडियों के सभी यारडों में लगाए जाएंगे।
जिस के पानी और हाथ धोने वाली सामग्री के लिए दो अलग-अलग पैडल लगाए गए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि खास तौर पर तैयार किये गए यह क्यूसिक बिना छूऐ हाथ धोने में सहायता करेंगे। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए हाथ धोना लाजिमी है और यह क्यूसिक बिना नलों को छूऐ हाथ धोने की सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होने बताया कि इन क्युसिकों में दो पैडल लगाए गए हैं, एक पैडल से पानी और अन्य पैडल से हाथ धोने वाली सामग्री बाहर आयेगी। उन्होने कहा कि यह क्यूसिक पानी की बचत में भी सहायक होंगे और जिस पानी से हाथ धोने के लिए अपेक्षित होगा। पैडल पर पैर रखने से वही पानी बाहर आऐगा और पैर उठाने के बाद पानी रुक जायेगा। जिला मंडी अधिकारी जालंधर श्री दविन्दर सिंह ने बताया कि फिलहाल यह क्यूसिक जिले की सभी मुख्य मंडियों के सब यारडों में लगाए गए हैं। उन्होने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की टीमों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसान और मजदूर और अन्य अच्छी तरह हाथों को धो सकें। उन्होने कहा कि मंडी सचिवों और सुपरवाईजरों को निर्देश की गई हैं कि इन 1यूसिक में पानी और हाथ धोने वाली सामग्री की कमी नहीं आनी चाहिए।
