*👉🏻 जदों पुलिस ने रोक लई एमएलए बावा हैनरी दी गड्डी*
जालंधर,3 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-चुनाव आचार संहिता के चलते शहर में अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आज सुबह भी एसडीओ पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने किशनपुरा चौक में नाकाबंदी की हुई थी। तभी विधायक बावा हैनरी अपनी गाड़ी में वहां से निकले तो हैडकांस्टेबल बलवीर कुमार ने उनकी गाड़ी के चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। एचसी बलवीर कुमार ने कार चालक को कहा कि “गड्डी साइड ते लाओ ते चेकिंग कराओ”।
तभी विधायक बावा हैनरी ने एचसी से पूछा कि तुम यहीं से हो और मुझे नहीं पहचानते। इतना सुनते ही पास खड़े पुलिस कर्मियों ने विधायक को सैल्यूट किया और एचसी बलवीर सिंह को साइड में हो जाने को कहा। जिसके बाद बावा हैनरी पुलिस कर्मियों से बात कर सारी जानकारी लेने के बाद चले गए। जब एचसी को पता चला कि उसने विधायक की गाड़ी रोकी है तो वह कुछ समय तक सोच में पड़ गया।
लेकिन विधायक बावा हैनरी ने इस बात को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की और अपने गंतव्य की ओर चले गए। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि पुलिस मुलाज़िमों को अपने शहर के विधायक की भी पहचान नहीं है।
