*👉🏻 पार्षद राधिका पाठक के देवर के घर चोरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,12 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं तीन के अंतर्गत आते पक्का बाग में चोरों ने पार्षद राधिका पाठक के देवर के घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार कांग्रेसी पार्षद राधिका पाठक का देवर अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार गया हुआ था। उसके साथ ही लगते घर में अकेली
उनकी माता ही थी। शाम को माता जी जैसे ही बाहर निकले तो उन्होंने देखा पिछला दरवाजा खुला हुआ था। दरवाजा खुला देख माताजी ने अंदर जाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोर घर से क्या-क्या चुरा ले गए हैं यह परिवार वालों के वापस लौटने पर ही पता चल पाएगा।
