*👉🏻 नामी गैंगस्टर बिंदू अली चक्क की लाश उसी की कार में से मिली* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 मार्च 2021-(एच.ई)-नामी गैंगस्टर बिंदू अली चक्क की लाश उसकी कार में से संदिग्ध अवस्था मिली है। यह वही बिंदू अली चक्क है जिसके पिता की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए बिंदू ने उन लोगों का कत्ल कर दिया था।
बिंदू अली चक्क तब चर्चा में आया था जब पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर पत्रकार वार्ता में उसने अपने डोले पर बनी हुई अपने मृतक पिता की तस्वीर दिखाई थी। उस कत्ल केस के बाद बिंदू अली चक्क चर्चा में आ गया था और एक नामी गैंगस्टर बन गया था। कुछ समय पहले बिंदू को पुलिस ने हथियारों के साथ भी गिरफ्तार किया था। आज उसी नामी गैंगस्टर बिंदू अली चक्क की लाश उसकी कार में से मिली है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा हो रही थी कि नशे की ओवरडोज के कारण बिंदू अली चक्क की मौत हुई है।
