*👉🏻 सुबह-सुबह ही लोगों को क्यों बुलानी पड़ी पुलिस,देखें वीडियो* *👉🏻 वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,22 अप्रैल 2020-(एच.ई)- बुधवार सुबह-सुबह वडाला रोड पर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई। मामला कुछ यूं था कि जैसे ही लोग सुबह उठे तो उन्होंने अपनी कालोनी की गली में 500-500 के नोट गिरे पड़े हुए देखें। कोरोना वायरस के चलते लोग पहले ही दहशत में है। जिसके बाद सुबह ही गली में 500-500 के नोट देख लोग और घबरा गए। उन्होंने सोचा कि किसी ने कोरोनावायरस फैलाने के लिए नोटों पर कुछ लगा कर यहां फेंका है जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
