*👉🏻 मितरां नू शौंक हथियारा दा* *👉🏻 देसी कट्टे व कारतूस सहित दो काबू, हथियारों सहित फोटो खिंचवा डालते थे सोशल साइट पर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस 👇🏻*
जालंधर, 01 अगस्त 2020-(एच.ई)- अवैध हथियारों संग फोटो खिंचवा कर सोशल साइट पर डालने के शौंक ने दो युवकों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार स्पेशल आपरेशन यूनिट के एएसआई बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित दोआबा चौक में मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली की पठानकोट चौक नजदीक दो युवक मौजूद हैं जिनके पास अवैध कट्टा व कारतूस है। उक्त युवक लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों मुनीत सिंह उर्फ कुक्कू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पिंड सुरखा कपूरथला और दविंदर सिंह उर्फ देव पुत्र स्वरूप सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर जालंधर को गिरफ्तार कर उनके पास से 315 बोर का देसी कट्टा व दो कारतूस 315 बोर के बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों पर थाना डिवीजन नंबर आठ में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी हथियारों संग तस्वीरें खिंचवा कर सोशल साइट्स पर डालने का शौक भी रखते हैं। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
