*👉🏻 देहात पुलिस ने हेरोइन और लाखों की नकदी सहित एक महिला व पुरुष तस्कर को किया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर, खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब उन्होंने अलग-अलग जगह से नाकाबंदी दौरान एक महिला व पुरुष तस्कर को 1 किलो 60 ग्राम हेरोइन और ₹8,39,250 की नकदी
सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह पुलिस पार्टी सहित रात 7:30 बजे सतलुज पुल पर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बस में से एक महिला उतरी जिसके हाथ में बैग पकड़ा हुआ था। लेडी कॉन्स्टेबल गुरमीत कौर ने शक होने पर उस महिला को रोका और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान C.Lal Chhandami D/O C.Lal Duhzuala J-23 Republic Venglai Kawipui 3 Republic Vengial Aizzaui Mizoram India के रूप में बताई है।
इसी तरह थाना भोगपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने रात 9:00 बजे जीटी रोड मोड़ खरल कलां नाकाबंदी दौरान एक i20 कार को रोका जो पठानकोट की तरफ से आ रही थी। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम कुलदीप कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी पिंड गन्ना थाना फिल्लौर बताया। आरोपी के पास से पुलिस को 30 ग्राम हेरोइन और ₹8,39,250 की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।