आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
जालंधर,11 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-बस्ती नौ में स्थित एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। घर की मालकिन सीमा देवी ने बताया कि घर के सभी सदस्य मॉडल हाउस रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। इसीलिए घर में कोई नहीं था। आग लगी देख पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने घर से दो जले हुए और एक भरा हुआ सिलेंडर निकाला। जिससे पता चलता है कि आग सिलेंडरों तक पहुंची होगी और सिलेंडर फटने के कारण आग फैल गई। आग से सारे घर का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में दमकल विभाग की दो गाड़ियां लगी।

