*👉🏻 जालंधर के रहने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पीजीआई में चल रहा था इलाज, मरीजों की गिनती हुई 89* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 30 अप्रैल 2020-(एच.ई)-जालंधर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। जिसके बाद मरीजों की गिनती बढ़ कर 89 हो गई है। अटारी बाजार में स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास रहने वाले 30 वर्षीय नरेश चावला का पीजीआई में टेस्ट पॉजिटिव आया है। नरेश चावला का पीजीआई में इलाज चल रहा था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आने के कारण जालंधर में मरीजों की गिनती बढ़ कर 89 हो गई है। इसके इलावा मोहाली में 11, चंडीगढ़ में 5, गुरदासपुर के गांव भट्टियां में 3, मोगा में 1, मुक्तसर में 3 और अमृतसर में 23 केस पॉजिटिव आये हैं।
