लुधियाना में NCB की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़े आपरेशन को अंजाम देते हुए लुधियाना से हेरोइन की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। देर रात किए गए इस आपरेशन के दौरान एनसीबी के हाथ 20 किलो हेरोइन लगी है। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लेट नाइट एनसीबी की चंडीगढ़ से आई टीम ने आपरेशन को अंजाम दिया। इस मौके गाड़ी में से नशा बरामद कर एक को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी चंडीगढ़ में ही इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

