*👉🏻 केंद्रीय विधानसभा में जिन के फार्म भरे गए थे उन सभी को बिना पक्षपात के बांटे जाए स्मार्टफोन-अनिल सच्चर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)-भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्मार्टफोन क्या उन सभी लोगों को दिए जाएंगे जिन के फॉर्म भरे गए थे। क्योंकि विधायक बेरी ने चुनावों के समय केंद्रीय विधानसभा में बहुत सारे नवयुवकों के फॉर्म भरे थे और उनसे वादा किया था कि उन सभी को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तो बात ही छोड़िए अब तो अगले विधानसभा चुनाव भी पास आ रहे हैं लगता है विधायक बेरी अगले चुनावों में भी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन देने का लॉलीपॉप देंगे। क्या विधायक बेरी इमानदारी से सभी नवयुवकों को स्मार्टफोन दिलवाएंगे या उसमें भी राशन की तरह ही कांग्रेसियों को ही स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पक्षपात कर राशन बाटने के मुद्दे और राशन अपने व्यक्तिगत गोदाम में छुपा कर रखने के मुद्दे पर विधायक बेरी केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में अपना विश्वास खो चुके हैं। इसलिए अब जनता स्मार्टफोन के मामले मैं उन पर विश्वास नहीं करेगी। इसलिए विधायक बेरी यह स्पष्ट करें कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से जितने लोगों के फार्म भरे गए थे उन सभी को वे स्मार्ट फोन देंगे या अपने चहेतों में ही बाटेंगे। अनिल सच्चर ने सरकार से भी अपील करते हुए कहा कि उन्हें चाहिए कि बिना पक्षपात के केंद्रीय विधानसभा के सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ साथ चुनावों के समय जिनके स्मार्टफोन देने के फार्म भरे थे उन सभी को स्मार्टफोन बांटे जाएं।