*👉🏻 आम आदमी पार्टी के विधायक के जन्मदिन में शामिल हुए भाजपाई* *👉🏻 विधायक को केक खिलाते हुए तस्वीरें खिंचाई, सोशल मीडिया पर डाली, वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से तस्वीरों को किया डिलीट, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 18 अगस्त 2022- राजनीतिक पार्टियों के नेता वैसे तो विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर छोटी-छोटी बातों पर बयान बाजी करने में पीछे नहीं रहते लेकिन जालंधर में आज आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपाइयों के खिलखिलाते चेहरे और विधायक रमन अरोड़ा को खुशी-खुशी केक खिलाने के बाद उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना कुछ और ही चर्चा को जन्म दे रही है।
आज जालंधर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के इलावा भाजपा के कई नेता शामिल थे जो कि गर्मजोशी के साथ विधायक रमन अरोड़ा का जन्मदिन मना रहे थे।
भाजपाइयों ने विधायक रमन अरोड़ा को केक खिलाया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई जो कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी लेकिन जैसे ही तस्वीरें खिंचवाने वाले नेताओं की नींद टूटी तो उन्होंने तस्वीरें डिलीट कर दी, लेकिन तब तक हजारों लोगों ने उन तस्वीरों को देख लिया और भाजपा के आला अधिकारियों तक उन तस्वीरों को पहुंचा कर कानाफूसी भी कर दी।
शहरवासी होने के नाते एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होना तो अच्छी बात है लेकिन जिस तरीके से भाजपा के इन नेताओं ने जन्मदिन के अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा को केक खिलाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी उससे कुछ और ही जाहिर हो रहा है। रमन अरोड़ा के जन्मदिन के इस अवसर पर भाजपा के जिला महासचिव राजीव ढींगरा, भाजपा उपाध्यक्ष अमित संधा, भाजपा मंडल 9 के अध्यक्ष सौरभ सेठ, भाजपा मंडल 8 के अध्यक्ष अमित लूथरा, एग्जीक्यूटिव मेंबर दविंदर अरोड़ा व भाजपा पार्षद पति वनीत धीर मौजूद थे जोकि विधायक के साथ तस्वीरें खींचते समय खिलखिला कर हंस रहे थे और गर्मजोशी के साथ विधायक के गले लग रहे थे।
शहरवासी होने के नाते एक दूसरे से मिलना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन देखना यह है कि भाजपा के आला अधिकारी इस बात का क्या संज्ञान लेते हैं।