कैप्टन सरकार का विरोध करने के लिए पंजाब भाजपा रखेगी 1 दिन का उपवास
जालन्धर, 30 अप्रैल 2020-(एच. ई)-कोरोना महामारी मे नरिंदर मोदी के नेतृत्व के अंतर्गत चलने वाली भारत सरकार द्वारा पंजाब के 1.42 लोगो को अप्रैल महीने के राशन का पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा वितरण ना करवाने के खिलाफ शुक्रवार 1 मई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता मे उपवास रख कर पंजाब भाजपा का हर कार्यकर्ता पंजाब सरकार एवं कैप्टन सरकार का विरोध दर्ज करवायेंगे यह शब्द पंजाब भाजपा के सचिव अनिल सच्चर ने प्रेस को ब्यान जारी कर कहा पंजाब के मुख्यमंत्री बिना योजना के जनता को सुविधा देने की बजाये दुविधा मे डालकर अपनी फेल नितियो के चलते मोदी सरकार द्वारा पंजाब की जनता के लिए भेजी गयी सहयोग राशी एवं राशन सामग्री की सच्चाई बताने की बजाए लोगो को केंद्र सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे है जिस के लिए पंजाब कांग्रेस को जनता माफ नही करेगी।सच्चर ने बताया पंजाब की कैप्टन सरकार अपनी गलतिया केंद्र सरकार को थोपने की फ़िराक़ मे है जिसका जवाब पंजाब भाजपा का हर भाजपा कार्यकर्ता प्रमाण सहित दे सकता है।क्यूकी पंजाब सरकार ग्रामीण एवं शहरी इलाक़ों के लिए मोदी सरकार द्वारा राशन सामग्री एवं अर्थिक सहयोग का उपयोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की निति के चलते नही करके पंजाब के हर आदमी के साथ अन्यान्य कर रही है।