उषा माही भवानी सेना की पंजाब प्रधान नियुक्त
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- शिव सेना बाल ठाकरे की महिला इकाई भवानी सेना की एक बैठक पठानकोट स्थित पार्टी ऑफिस में हुई। जिसकी अध्यक्षता शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान योगराज शर्मा ने की। पार्टी प्रधान उदय ठाकरे के आदेशों पर इस बैठक में सर्वसम्मति के साथ भवानी सेना की महासचिव उषा माही को भवानी सेना पंजाब की प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब प्रधान योगराज शर्मा ने कहा कि उषा माही की पार्टी के समक्ष इमानदारी और बढ़िया कारगुजारी को देखते हुए पार्टी प्रधान ने यह निर्णय लिया है। इस अवसर पर उषा माही को भवानी सेना की पंजाब प्रधान का नियुक्ति पत्र दिया गया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर उषा माही ने पार्टी प्रधान और पंजाब प्रधान दोनों का आभार व्यक्त किया और कहा की वह पार्टी के विस्तार के लिए पूरी कोशिश करेंगी और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ेंगी। इस अवसर पर जिला यूथ विंग के प्रधान सुखदेव गोरी, उप प्रधान नरेंद्र सिंह मिट्ठू, सविता, मनजोत, जसवीर कौर, जोगिंदर पाल, जसकीरत, तरुण व पार्टी सदस्य उपस्थित थे।

