*👉🏻 जालंधर में सेहत विभाग के आंकड़े बयां कर रहे कोरोना का कहर* *👉🏻 मार्च महीने के नौ दिनों में ही 35 लोगों की गई कोरोना से जान और 1300 के आंकड़े को पार कर गई पॉजिटिव मरीजों की गिनती* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है जिस पर काबू पाना बहुत जरूरी हो गया है लेकिन जिला प्रशासन रात 11:00 बजे का कर्फ्यू लगा कर कोरोना को काबू करने के प्रयास कर रहा है। सारा दिन लोग शहर में बिना मास्क पहने ही घूमते रहते हैं और समाजिक दूरी का पालन भी नहीं करते। जिस कारण कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। शहर में कोरोना किस तेजी से बढ़ रहा है इसकी जानकारी सेहत विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों से पता चलती है। मार्च महीने के इन 9 दिनों में ही कोरोना वायरस ने 35 लोगों की जान ले ली है और 1346 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। यह आंकड़े डराने वाले हैं, क्योंकि 1346 कोरोना संक्रमित मरीजों में ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं। अगर जिला प्रशासन और सेहत विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में कोरोना और भी कहर ढा सकता है। 
–लापरवाह हो चुके हैं लोग–
शहर में कोरोना के आंकड़े इसलिए तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि लोग इस महामारी के प्रति लापरवाह हो चुके हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि कोरोना तो अब खत्म हो चुका है यह तो सिर्फ सरकार द्वारा अपनी वैक्सीन को बेचने के लिए लोगों के मनों में डर पैदा किया जा रहा है। लोगों की यही लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। लोगों को चाहिए कि वह घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने और समाजिक दूरी का भी ध्यान रखें क्योंकि जब तक वैक्सीन नहीं लगी है तब तक यही चीजें उन्हें इस महामारी से बचा सकती हैं।