*👉🏻 पंजाब से नशा खत्म करने का दम भरने वाले अब घर-घर पहुंचाएंगे शराब* *👉🏻 पंजाब सरकार के इस फैसले से महिलाओं में रोष* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 07 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- कैप्टन सरकार द्वारा पंजाब के अलग-अलग जिलों में शराब के ठेके खोलने के आदेश दे दिए हैं। बात यहीं तक सीमित रहती तो ठीक थी लेकिन कैप्टन सरकार ने अब दोपहर 1:00 बजे के बाद शराब की होम डिलीवरी करने के भी आदेश दिए हैं जिनसे महिलाओं में रोष उत्पन्न हो गया है। सुरजीत कौर, बलविंदर कौर, मीना, सीमा, रणजीत कौर, दर्शना आदि ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार पंजाब से नशा खत्म करने का दम भरती थी। वही अब घर-घर तक शराब की सप्लाई देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
एक तरह से यह आदेश जारी करने के बाद पंजाब सरकार ने घर-घर तक नशा पहुंचाने का रास्ता खोल दिया है। इन महिलाओं का कहना है पंजाब में नशा तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि वह अब शराब डिलीवरी करने वालों के हाथों नशे की सप्लाई भी घरों तक पहुंचाने लगेंगे। कैप्टन सरकार ने शराब डिलीवरी के आदेश जारी कर पंजाब में एक बार फिर से लोगों के घरों को बर्बाद करने का आदेश जारी किया है। इन महिलाओं का कहना है कि 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं कि वह सभी घर पर बैठे हुए हैं। जो जमा पूंजी उनके पास है अब पुरुष उनसे शराब और नशा खरीद कर घर को बर्बाद करेंगे। कैप्टन सरकार सिर्फ अपना खजाना भरने की तरफ ध्यान दे रही है। उन्हें आम लोगों की मजबूरी की तरफ कोई ध्यान नहीं है। कैप्टन सरकार के इस फैसले से पंजाब भर की महिलाओं में रोष उत्पन्न हो चुका है।