*👉🏻 पुलिस कमिश्नर ने दिए नाईट कर्फ़्यू का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कारवाई के आदेश* *👉🏻 अमन-कानून की स्थिति का लिया जायज़ा, इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 1 दिसम्बर 2020-(प्रदीप भल्ला)-पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को फील्ड अफसरों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से लगाए गए रात के कर्फ़्यू का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा अपने-अपने इलाकों को अपराध मुक्त बनाने की हिदायतें भी दी है। पुलिस कमिश्नर द्वारा डीसीपी गुरमीत सिंह, नरेश डोगरा और अरुण सैनी के साथ पुलिस के अतिरिक्त डिप्टी कमिशनरों (एडीसीपीज़), सहायक पुलिस कमिशनरों (एसीपीज़) और एस.एच.ओज़. के साथ मंगलवार को पुलिस लाइंस में हुई मीटिंग में यह निर्देश जारी किये। भुल्लर ने समूह फील्ड आधिकारियों को सख़्त निर्देश जारी किए हैं कि रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सड़कों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि व ग़ैर-ज़रूरी काम न होने दिया जाये।
उन्होंने कहा कि सभी होटल, रैस्टोरैंट, मैरिज पैलेस इत्यादि रात को 9.30 बजे तक बंद होने चाहिए। उन्होंने आधिकारियों / कर्मचारियों को लोगों के बाहर निकलने पर कोविड प्रोटोकाल, जिस में मास्क पहनना और शारीरिक दूरी शामिल है, का पालन यकीनी बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि रात के कर्फ़्यू /कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से कोविड 19 महामारी के साथ लड़ने के लिए कर्फ़्यू को प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने को यकीनी बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भुल्लर ने फील्ड अफसरों को 24 घंटे चौकसी बढ़ाने और अपने अधिकार क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढंग के साथ दौरे करने की हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही के लिए सम्बन्धित क्षेत्र का अधिकारी जवाबदेह होगा।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी चुनौती भरे हालातों के बावजूद पूरे उत्साह के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कोविड 19 महामारी जोकि विशव भर में एक बड़ा ख़तरा बनकर सामने आई है, के मद्देनज़र अपनी ड्यूटी को पूरी तनदेही के साथ निभाने के लिए कहा है। इस मौके एडीसीपी वत्सला गुप्ता व अन्य मौजूद थे।