*👉🏻 कर्फ्यू दौरान एक्टिवा पर शराब लेकर जा रहे दो युवक ट्रक से टकराये, एक की मौत एक घायल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब में कोरोनावायरस के चलते कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके बावजूद शराब तस्कर अपना कारोबार करने में लगे हुए हैं। आज भी एक मामला सामने आया है जिसमें एक्टिवा पर सवार दो व्यक्ति 2 पेटी शराब लेकर जा रहे थे, जिनकी ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 66 फुट रोड पर स्थित दुल्हन पैलेस के नजदीक एक ट्रक और एक्टिवा की टक्कर हो गई है जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि एक एक्टिवा पर सवार दो व्यक्ति 2 पेटी शराब लेकर जा रहे थे कि दुल्हन पैलेस के नजदीक उनकी ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
इस हादसे में एक्टिवा सवार राजकुमार निवासी भार्गव कैंप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी वरुण घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। जब एएसआई से कर्फ्यू दौरान शराब तस्करी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जांच करने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बस्ती दानिश्मंदा में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग जगह से शराब बरामद की थी। इस बात से पता चलता है कि शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह कर्फ्यू में भी अपने काम को जारी रख रहे हैं।


