*👉🏻 कर्फ्यू के दौरान देहात पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता* *👉🏻 ट्रक में 18 किलो अफीम लेकर जा रहे दो काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- कर्फ्यू के दौरान देहात पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब गश्त दौरान देहात पुलिस ने ट्रक में 18 किलो अफीम लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को काबू कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए देहाती के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार, एसआई पंकज कुमार पुलिस पार्टी सहित कर्फ्यू के आदेशों की पालना करवाने संबंधी गश्त पर थे।
तभी पुलिस पार्टी ने अड्डा बिधिपुर थाना मकसूदां के पास एक गुड वाले ट्रक को रोका जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। पुलिस पूछताछ दौरान व्यक्तियों ने अपना नाम लखबीर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी पिंड आदि थाना दौरांगल जिला गुरदासपुर और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अंग्रेज सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी ढगारिया थाना बिलशंदा जिला पीलीभीत यूपी बताया। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपियों की कमर पर बंधी हुई एक चौड़े आकार की बेल्ट में से दो-दो किलो की अफीम बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने जब ट्रक के डैशबोर्ड की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रक की स्टेपनी में से एक-एक के 12 पैकेट अफीम के बरामद करवाएं। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
