*👉🏻 गांव खानपुर की मस्जिद में बेअदबी करने वाला आरोपी गिरफ्तार* *👉🏻 पवित्र कुरान नहीं, इंग्लिश और फिजिक्स की किताबों को जलाया था आरोपी ने* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 3 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना सदर नकोदर के अंतर्गत आते गांव खानपुर में 6 जुलाई को मुख्तियार अली पुत्र ताज मोहम्मद निवासी खानपुर ने शिकायत दी थी कि मस्जिद में पवित्र कुरान को किसी ने जला दिया है। धार्मिक मामला होने के कारण पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि 6 जुलाई को नकोदर के गांव खानपुर में स्थित मस्जिद में पवित्र कुरान जलाए जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद देहात पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। इसी मामले में एसआईटी भी गठित की गई थी। पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि शौकत अली पुत्र अजीज मोहम्मद निवासी खानपुर थाना सदर नकोदर ने मस्जिद में फिजिक्स और इंग्लिश की किताबों को आग लगा दी थी और साथ ही एक ताले को तोड़कर फेंका था ताकि लोगों को लगे कि किसी ने पवित्र कुरान को जला दिया है। आरोपी ने पवित्र कुरान एक महीने पहले ही अपने भतीजे के पास मलेरकोटला भिजवा दी थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद आरोपी शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि मस्जिद में बहुत से लोग आते थे और आरोपी की शरीफ मोहम्मद के साथ रंजिश थी। इस पूरे मामले की जानकारी पत्रकारवार्ता दौरान एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने दी। पत्रकार वार्ता में एसपी रविंदर पाल संधू व अन्य अधिकारी मौजूद थे।