*👉🏻 टाटा गाड़ी में 350 पेटी शराब लेकर जा रहा ड्राइवर काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)- बीती देर रात एक्साइज इंस्पेक्टर गौतम गोबिंद और सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह व उनकी टीम ने सुच्ची पिंड नजदीक नाकेबंदी दौरान एक टाटा गाड़ी नंबर पीबी-06-बी-3714 को शक के आधार पर रोका।
जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से साडे 350 पेटी चंडीगढ़ मारका शराब की बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर से उक्त शराब के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज दिखा नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी सहित अवैध शराब की पेटियां कब्जे में ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

