*👉🏻 प्रवासियों को गाड़ी चढ़ाने के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य को दी मंजूरी, कैसे होंगे निर्माण* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 08 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे आदेशों कि आम लोगों को पहले ही समझ नहीं आ रही है और अब प्रशासन ने एक और नए आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों के लिए मंजूरी दे दी है। एक तरफ तो जिला प्रशासन प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए खुद ट्रेनों में चढ़ा रहा है दूसरी तरफ निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर रहा है। अगर सभी मजदूर जिले से निकल कर अपने गांव में चले जाएंगे तो निर्माण कार्य करने के लिए लेबर कहां से मिलेगी। इन आदेशों के बाद निर्माण कार्य करवाने वाले लोगों को लेबर भी ढूंढनी पड़ेगी।क्योंकि पंजाबियों में बहुत कम व्यक्ति ही ऐसे हैं जो लेबर का काम करते हैं। ज्यादातर प्रवासी युवक ही लेबर का काम करते थे लेकिन भूख और हमारी के कारण वह अपने शहर की तरफ पलायन कर रहे हैं। अब लोगों को निर्माण कार्य करवाने के लिए लेबर भी ढूंढनी पड़ेगी।