*👉🏻 पुलिस कमिश्नर, जिलाधीश, एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,19 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा और एसएसपी नवजोत सिंह माहल की अगुवाई में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन में सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने पुलिस लाइन में अच्छी तरह से सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस मौके पर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा, नगर निगम की सहायक कमिश्नर आशिका जैन, डीसीपी हेडक्वार्टर अरुण सैनी, एडीसीपी सिक्योरिटी डॉ. सचिन गुप्ता व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

