*👉🏻 शाहकोट रैली च प्रचार लई महाराजा दी सवारी होई तैयार*
जालंधर,24 मई-(प्रदीप भल्ला)- 26 मई को शाहकोट में कांग्रेसी उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विशेष तौर पर पहुंचेगे। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरे जोर-शोर से तैयारियां करने में लगी हुई है और महाराजा की सवारी भी खास तौर पर तैयार की जा रही है। जालंधर के कांग्रेस भवन में महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए एक बस तैयार की जा रही है। जिस पर कांग्रेसी उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी के लिए वोट अपील करने के लिए प्रचार किया गया है। इस बस को सजाने के लिए कारीगर बिना रुके लगे हुए हैं।


