*6 जून को जालंधर के हेड ऑफिस और 4जगह और दी जाएगी ब्लू स्टार ऑपरेशन में शहीद हुए पुलिस जवानो और 35000 हिन्दुओ को श्रदांजलि* :- *ईशांत शर्मा, संदीप पाहवा* *शिवसेना हिन्द रेफरेंडम 2020 का कर चुकी है पूरी तरह खात्मा, अब इनका पंजाब में कोई वजूद नहीं:- सुभाष महाजन, मुनीश बाहरी* *शिवसेना हिन्द के रहते 1000 साल भी पूरा नहीं होगा, विदेशो में छिपे आतंकवादीओ का पंजाब को खालिस्तान बनाने का सपना* :- *विनय कपूर, मोहित वर्मा*
आज शिवसेना हिन्द के हेडऑफिस में एक हंगामी मीटिंग पंजाब उपप्रधान मोहित वर्मा और पंजाब प्रधान (स्पोर्ट्स विंग) विनय कपूर की अध्यक्षता में रखी गयी जिसमें युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा, युवा राष्ट्रीय उपअध्यक्ष संदीप पाहवा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन, दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी, सोहित शर्मा जिला चेयरमैन विशेष रूप में उपस्थित हुए
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने कहा की शिवसेना हिन्द हर साल की तरह इस साल भी 6जून को 1984 में शहीद हुए पुलिस जवानो और 35000 हिन्दुओ को हवन यज्ञ करके श्रदांजलि देगी
वही पर ईशांत शर्मा ने कहा की इस बार श्रदांजलि पांच जगह दी जाएगी क्युकी करोना वायरस को देखते हुए एक जगह हम भीड़ इकठी नहीं करेंगे इसलिए पार्टी के जालंधर हेड ऑफिस में सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा, उसके बाद युवा राष्ट्रीय उप प्रधान संदीप पाहवा के ऑफिस दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी की अध्यक्षता में भार्गव कैंप श्रदांजलि और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन के गृह निवास किला मोहल्ला, पंजाब प्रधान (स्पोर्ट्स विंग) विनय कपूर के गृह निवास तिलक नगर और फिर पंजाब उपप्रधान मोहित वर्मा के ऑफिस लद्देवाली में श्रद्धांजलि दी जाएगी
वही ईशांत शर्मा ने कहा की आये दिन पंजाब में ख़ालिस्तानी आतंकवादीओ का पकड़े जाना हिन्दुओ के लिए बहुत बड़ा खतरा है क्युकी रेफरेंडम 2020 का खात्मा होने के बाद यही लोग पागल हो गए है और अब देश विरोधी गतिविधि कर रहे है और पंजाब का माहोल खराब करना चाहते है जो शिवसेना हिन्द कभी नहीं होने देगी
शर्मा ने कहा की हमारी सरकार से अपील है ऐसे देश विरोधी लोगो पर सख्त से सख्त कार्रवाही की जाये इस मोके वहा संदीप पाहवा, सुभाष महाजन, मुनीश बाहरी, विनय कपूर, मोहित वर्मा, सोहित शर्मा मजूद थे
