*👉🏻 अमरूद तोड़ रही बच्ची ने कूड़े में पड़े नवजात लड़के को रोता देख लोगों को बुलाया,लोगों ने बुलाई पुलिस,नवजात सिविल अस्पताल में भर्ती* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 06 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- आज एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हो गई। जब किसी बेदर्द मां ने अपने नव जन्मे लड़के को कूड़े के ढेर में मरने के लिए फैंक दिया। घटना आज वीरवार सुबह की है जब थाना डिवीजन नंबर छह के अंतर्गत पड़ते मोहल्ला बूटा पिंड में एक छोटी बच्ची अपनी नानी के घर के पास लगे खाली प्लाट में अमरूद के पेड़ से अमरूद तोड़ने लगी तो पास ही कूड़े के ढेर में उसने एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनी। बच्ची रो रहे बच्चे की आवाज को सुन उसकी तरफ गई तो देखा कि कूड़े के ढेर में घायल अवस्था में एक नव जन्मा लड़का पड़ा हुआ था।
बच्ची ने तुरंत ही आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही एक महिला ने कूड़े के ढेर से नव जन्मे लड़के को उठाया और उसे कपड़े में लपेट लिया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायल अवस्था में पड़े हुए नव जन्मे लड़के को उठाकर एएसआई राकेश कुमार और महिला कॉन्स्टेबल के जरिये सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वह आसपास लगे हुए सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।