*👉🏻 प्रशासन के लिए चिंता का विषय, घनी आबादी वाले तीन क्षेत्रों में पहुंचा कोरोना* *👉🏻 आज आए 47 पॉजिटिव मरीजों में 17 केस इन्हीं तीन घनी आबादी के क्षेत्रों से* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- जिला जालंधर में कोरोनावायरस अपनी पकड़ दिनों-दिन मजबूत कर रहा है। जबकि प्रशासन इस वायरस के सामने घुटने टेकता हुआ नजर आ रहा है। रोजाना ही जिले में पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। आज आए पॉजिटिव मामले प्रशासन की चिंता को बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि आज जिले में 47 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 17 केस ऐसे हैं जो शहर की घनी आबादी से हैं। यह 17 पॉजिटिव मरीज शहर की घनी आबादी गांधी कैंप, रामनगर और भार्गव कैंप के रहने वाले हैं। यह तीनों क्षेत्र ही भीड़भाड़ वाले और तंग गलियों वाले हैं। इन तीनों क्षेत्रों में रहने वाले लोग ज्यादातर एक दूसरे के संपर्क में ही रहते हैं। अब जो पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अगर वह अपने ही क्षेत्र के लोगों के संपर्क में आ चुके हैं तो आने वाले दिनों में कोरोना पॉजिटिव केसों की गिनती और भी बढ़ेगी। आज आई पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट देखकर प्रशासनिक अधिकारी भी चिंता में होंगे। –चालानों के जरिये कोरोना को रोकने में लगा प्रशासन– जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कोरोना को रोकने के लिए कोई खास कदम उठाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा। कोरोना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी सिर्फ चालान काटने पर जोर दे रहे हैं। रोजाना लोगों के चालान काटकर प्रशासन किस तरह से कोरोना पर रोक लगाएगा यह बात समझ से परे है।
