*👉🏻 सड़क धंसी,ट्रक पलटा मजदूर पर,मौत*
जालंधर-(ज्ञान सिंह) थाना 6 के अंतर्गत पड़ते वार्ड नं.54 के अधीन प्रतापपुरा में ट्रक के वजन को ना झेलते हुए सड़क धंस गई जिसकी चपेट में आने के कारण मजदूर की मौत हो गयी।
जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनावों के नज़दीक आते ही पार्षद को सड़कें बनाने की याद आई। जिसके चलते गलियों की सड़कों पर लुक बजरी डालने का काम शुरू करवाया गया। आज दोपहर बाद प्रतापपुरा में सड़क बन रही थी और लुक बजरी छोड़ने के लिए ट्रक गली में आया जिसकी दूसरी साइड में एक मजदूर खड़ा था। जैसे ट्रक थोड़ा आगे हुआ तो गली की सड़क धंस गयी और ट्रक मजदूर की तरफ पलट गया। मजदूर ट्रक और दीवार की बीच दब गया। जिसकी दम घुटने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 के प्रभारी सुभाष पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। लेकिन एक घँटे बाद भी इलाका पार्षद घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। सड़क धंसने के कारण ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आ रही रही है। मृतक मजदूर की पहचान सुरिंदर कुमार पुत्र अंगद राम निवासी पठानकोट के रूप में हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।) थाना 6 के अंतर्गत पड़ते वार्ड नं.54 के अधीन प्रतापपुरा में ट्रक के वजन को ना झेलते हुए सड़क धंस गई जिसकी चपेट में आने के कारण मजदूर की मौत हो गयी।
जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनावों के नज़दीक आते ही पार्षद को सड़कें बनाने की याद आई। जिसके चलते गलियों की सड़कों पर लुक बजरी डालने का काम शुरू करवाया गया।
आज दोपहर बाद प्रतापपुरा में सड़क बन रही थी और लुक बजरी छोड़ने के लिए ट्रक गली में आया जिसकी दूसरी साइड में एक मजदूर खड़ा था। जैसे ट्रक थोड़ा आगे हुआ तो गली की सड़क धंस गयी और ट्रक मजदूर की तरफ पलट गया। मजदूर ट्रक और दीवार की बीच दब गया। जिसकी दम घुटने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 के प्रभारी सुभाष पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। लेकिन एक घँटे बाद भी इलाका पार्षद घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। सड़क धंसने के कारण ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आ रही रही है। मृतक मजदूर की पहचान सुरिंदर कुमार पुत्र अंगद राम निवासी पठानकोट के रूप में हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


