*👉🏻 मोहिंदर सिंह केपी के निवास स्थान नज़दीक स्थित कपड़ों की दुकान में लाखों की चोरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर छह के अंतर्गत पड़ते मॉडल टाउन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहिंदर सिंह केपी के निवास स्थान नज़दीक स्थित डेली फैशन वेयर नामक दुकान से चोर लाखों रुपए के कपड़े और नकदी चुरा कर ले गए।
जानकारी देते हुए दुकान मालिक धर्मवीर सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी धीना ने बताया कि वह रात 8:00 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 9:30 बजे आए तो देखा दुकान का शटर थोड़ा ऊपर उठा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो दुकान में चोरी हो चुकी थी। चोर दुकान से सात लाख रुपए के लेडीस सूट व नकदी चुराकर ले गए।
घटना की शिकायत तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।