👉🏻 जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को उम्मीदवार किया घोषित, क्या रिंकू घर के भेदियों से बचा पाएंगे अपना किला
👉🏻 पढ़ें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 06 अप्रैल 2023-(प्रदीप भल्ला)- आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
★ क्या घर के भेदियों से अपना किला बचा पाएंगे रिंकू ★
क्या सुशील कुमार रिंकू इस बार घर के भेदियों से अपना किला बचा पाएंगे, क्योंकि विधायकी के चुनावों में अपनों ने ही रिंकू की नैया को डुबो दिया था। इस बार तो रिंकू के चहेते खुलकर ही उनके सामने खड़े हुए हैं और देखना यह होगा कि क्या वह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की कोशिश करेंगे या अपनी पुरानी रंजिश के तहत फिर से उनकी नैया को डुबोने में लग जाएंगे। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या रिंकू घर के भेदियों से अपना किला बचा पाते हैं।

