*👉🏻 सीआईए देहाती ने चार नशा तस्कर किए काबू, नशीली गोलियां, नशीले कैप्सूल व 250 ग्राम हैरोइन बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ देहाती की टीम ने अलग-अलग जगह से चार नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 23440 नशीली गोलियां, 6000 नशीले कैप्सूल और 250 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित करतारपुर मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली की दो नशा तस्कर जोकि खुद भी नशा करने के आदी है वह नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने के लिए सिनेमा चौक में ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने सिनेमा चौक करतारपुर के पास छापेमारी कर दोनों नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 23440 नशीली गोलियां और 6000 नशीले कैप्सूल बरामद कर लिए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम वीर सिंह उर्फ वीरू पुत्र गुरबचन सिंह और हरपाल सिंह उर्फ भालू पुत्र रणधीर सिंह निवासी अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी प्रकार एएसआई सोहन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी दौरान मेहतियाना आदमपुर की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोका जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस पार्टी को उनके पास से 250 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी चंनन्नके थाना मेहता चौक अमृतसर और बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र अजीत सिंह निवासी चक कमाल खान थाना भिंडीसैदा जिला अमृतसर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
