*👉🏻 कोविड-19 की गाइडलाइन की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस कमिश्नर ने अपनाया कड़ा रुख* *👉🏻 उल्लंघना करने वालों की फोटो या वीडियो भेजने के लिए आम जनता के लिए किया व्हाट्सएप नंबर जारी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)- महानगर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है और साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन की उल्लंघना करने वालों की गिनती भी बढ़ रही है।
इसीलिए लोगों की इस लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कड़ा रुख अपना लिया है। सीपी भुल्लर ने आम जनता के लिए एक व्हाट्सएप नंबर (95929-18502) जारी किया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति उन लोगों की तस्वीर या वीडियो बनाकर भेज सकता है जो सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की उलंघना कर रहा है। गाइडलाइन की उलंघना करने वालों की तस्वीर या वीडियो मिलते ही पुलिस प्रशासन उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करेगा ताकि लोगों को सबक मिल सके और इसे देख कोई और व्यक्ति गाइडलाइन की उलंघना करने के बारे में सोच भी ना सके। यह निर्णय पुलिस कमिश्नर ने इसीलिए लिया है ताकि शहर वासियों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके।
