कोरोना महामारी के बीच अब इस बिमारी की दस्तक, जानिए किन प्रदेशों में है सबसे ज्यादा खतरा ?
नई दिल्ली : एक तरफ देश में कोरोना महामारी ने लोगों को हैरान किया हुआ है, तो वहीं अब स्वाइन फ्लू का खतरा भी मंडराने लगा है। स्वाइन फ्लू बीमारी को लेकर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने जो रिपोर्ट जारी की वो चौंकाने वाले हैं।
संस्थान द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जुलाई तक स्वाइन फ्लू के 2,700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं इस महामारी से अबतक 44 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसके बाद सरकारी संस्थाएं भी इस बीमारी को लेकर चिंतित हो गई हैं।
देश में स्वाइन प्लू के फैलने का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।
हालात तो कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अब लोगों को इस बीमारी से भी सावधान होने की जरूतत पैदा हो गई है। शनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल इस बीमारी को लेकर गंभीर है और इससे प्रभावित होने वाले लोगों पर नजर रख रहा है। इसके साथ ही विभिन्न प्रदेशों में इस बीमारी की स्थिति को लेकर आंकड़े भी तैयार कर रहा है।
किन प्रदेशों में स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा ?
NCDC यानी नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर जिन प्रदेशों में देखा गया है, उनमें उत्तर प्रदेश के अलावा कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली और तमिलनाडु शामिल हैं। संस्थान के मुताबिक इन सभी राज्यों में अब तक 2,721 मामले सामने आए हैं। लिहाजा इन प्रदेशों में विशेष ध्यान रखने और लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
आपको बतादें कि स्वाइन फ्लू बीमारी का लक्षण सबसे पहले सुअरों में देखने को मिला था, जिसके बाद यह बीमारी धीरे-धीरे इन्सान में भी फैल गयी। मानव शरीर को स्वाइन फ्लू जब प्रभावित करता है तब उसमें सीजनल फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं जैसे कि खांसी, बुखार, गले में खराश, शरीर में दर्द और ठंडक लगना। चिकित्सकों के मुताबिक स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यदा खतरा गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों मे होता है।