*👉🏻 तथाकथित पत्रकार अमिता शर्मा पर मामला दर्ज, फोन पर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,3 जनवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-जालंधर से एक न्यूज़ पोर्टल चलाने वाली तथाकथित पत्रकार अमिता शर्मा पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार अमिता शर्मा ने 25 दिसंबर को साबी नामक एक व्यक्ति को फोन पर ब्लैकमेल किया था। इसी बातचीत के दौरान उसने दूसरे पत्रकारों को जाति सूचक शब्द बोलकर संबोधित किया था। अपने समाज के बारे में गलत टिप्पणी किए जाने और ब्लैक मेलिंग से खफा हुए साबी ने तथाकथित पत्रकार अमिता शर्मा पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी।
शिकायत मिलने के बाद थाना आदमपुर की पुलिस ने तथाकथित पत्रकार अमिता शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक अमिता शर्मा जहां कहीं भी कोई कालोनी काटी जाती थी या कोई निर्माण कार्य होता था तो वहां पर जाकर लोगों को डरा धमकाकर उनसे रुपए ऐंठती थी। अगर कोई व्यक्ति उक्त तथाकथित पत्रकार को रुपए नहीं देता था तो वह उसे कार्रवाई करवाने का डर दिखाती थी। अमिता शर्मा की ब्लैक मेलिंग की कई ऑडियो क्लिप हैडलाइन एक्सप्रेस के पास भी पहुंच चुकी है। जब इस बारे में थाना आदमपुर के प्रभारी नरेश जोशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। जांच करने के बाद तथाकथित पत्रकार अमिता शर्मा पर f.i.r. नंबर 1 धारा 384, एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


