*👉🏻 सर्वोदया अस्पताल में हंगामा,महिला स्टॉफ सदस्य ने लगाये डॉ. राजेश अग्रवाल,डॉ. कपिल,डॉ. संजय मित्तल पर धमकी देने और जान से मारने के आरोप* *👉🏻 धमकाने वाले तीनों डॉक्टर्स के साथ थे बाउंसर-रूबी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 07 जुलाई 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहने वाले सर्वोदया अस्पताल के डॉक्टर राजेश अग्रवाल पर एक बार फिर से धमकियां देने और जान से मारने के आरोप लगे हैं। जानकारी देते हुए सर्वोदया अस्पताल की महिला स्टाफ सदस्य हरजीत कौर उर्फ रूबी ने बताया कि वह कई सालों से डॉक्टर पंकज त्रिवेदी के साथ काम कर रही है। आज अचानक किसी बात को लेकर डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ कपिल, डॉक्टर संजय मित्तल और उनके साथ आए बाउंसरों ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। डॉ राजेश अग्रवाल ने बाउंसरों को आदेश दिए कि रूबी को अस्पताल से बाहर नहीं जाने दिया जाए। जिसके बाद घबराई हुई हरजीत उर्फ रूबी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन कर अपनी सहायता के लिए पुलिस को बुला लिया। खबर लिखे जाने तक थाना बारादरी व महिला हेल्पलाइन से पहुंचे पुलिसकर्मी अस्पताल में जांच कर रहे थे। जब इस घटना के बारे में पक्ष जानने के लिए डॉ राजेश अग्रवाल से संपर्क करना चाहा तो उनसे बात नहीं हो पाई।