*👉🏻 क्यूं निकलते हैं नंदनपुर में खुदाई करते हुए कंकाल,पढ़िये*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना मकसूदां के अंतर्गत पड़ते नंदनपुर में खुदाई के दौरान कंकाल निकलने के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

लेकिन आज-पास में रहने वाले लोगों के अनुसार ये आम बात है। जानकारी देते हुए नंदनपुर के निवासियों ने बताया कि किसी इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई करते हुए अचानक मजदूरों को मानव खोपड़ी मिली और फिर पूरा कंकाल ही निकल आया। पहले तो मजदूर डर गए और लोगों को बताया। जब आस-पास के लोग आए तो उन्होंने बताया कि यहां पर कंकाल निकलना आम बात है। क्योंकि की पहले भी कई जगह से मानव हड्डियां निकल चुकी हैं हो सकता है कि इस एरिया में पहले कब्रिस्तान हो। जिस पर बाद में कॉलोनी काट दी गई हो। जिस कारण जब भी कोई मकान बनाने के लिए खुदाई करता है तो मानव हड्डियां निकल आती हैं। लेकिन कंकाल निकलने के कारण दूर दूर से लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए और पुलिस को सूचित किया गया।



